रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में जशपुर जिले से अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से उनके क्षेत्रों की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंच के रूप में की थी और बाद में सरपंच, विधायक व सांसद के रूप में भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने सरपंचों से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को उनका पूरा लाभ मिल सके।
जशपुर जिले से आए 35 सरपंचों का दल चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर है। इस दौरान वे दुर्ग और धमतरी जिले की पंचायतों में हुए विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर विधायक Gomti Sai और Raymuni Bhagat सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


