दुबई फैशन वीक में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। कृति मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो-स्टॉपर बनीं, जहां उन्होंने एलीगेंट और रॉयल लुक में रैंप वॉक कर फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी ग्रेसफुल वॉक और कॉन्फिडेंस ने शो को यादगार बना दिया।
मनीष मल्होत्रा की कलेक्शन में भारतीय पारंपरिक कारीगरी के साथ मॉडर्न टच देखने को मिला, जिसे कृति सेनन ने बखूबी कैरी किया। हैवी एम्ब्रॉयडरी, फाइन डिटेलिंग और लग्जरी फैब्रिक में सजी आउटफिट में कृति का लुक सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और फैशन एक्सपर्ट्स दोनों ही उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
read also: News Updates: सिक्किम में 4.5 तीव्रता का भूकंप, सबरीमाला सोना चोरी केस के मुख्य आरोपी को जमानत
दुबई फैशन वीक में कृति सेनन की मौजूदगी ने भारतीय फैशन को ग्लोबल मंच पर और मजबूती दी है। मनीष मल्होत्रा और कृति की यह जोड़ी एक बार फिर साबित करती है कि जब बॉलीवुड ग्लैमर और हाई फैशन साथ आते हैं, तो नज़ारा खास बन ही जाता है।


