आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते हम अपनी सेहत का उस तरह से ख्याल नहीं रख पाते, जैसा रखना चाहिए. अक्सर आपने घर के बड़े और डॉक्टर से ये जरूर सुना होगा कि अगर सुबह की शुरुआत हेल्दी आदत के साथ हो, तो पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कई बीमारियां हमसे कोसों दूर रहती हैं. अगर आप भी खुद को हेल्दी और सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इस बदलते मौसम में सुबह खाली पेट सिर्फ गुनगुना पानी नहीं बल्कि अंजीर वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप सुबह खाली पेट अंजीर वाले पानी का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि जब इसे रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है और सुबह इसका पानी पिया जाता है, तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे और सही तरीका.
MCB जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश
अंजीर वाला पानी पीने के फायदे-
1. पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए-
अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं.
2. वजन कम करने के लिए-
मोटापे से परेशान लोगों के लिए अंजीर वाला पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार कुछ भी अनचाहा खाने की इच्छा नहीं होती. साथ ही, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है.
3. हाई ब्लड प्रेशर के लिए-
बढ़ता हुआ ब्लड प्रेशर दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. अंजीर में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम के असर को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है.
4. डायबिटीज के मरीज के लिए-
एक्सपर्ट राम अवतार बताते हैं कि अंजीर का पानी ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है. हालांकि, इसे पीने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
5. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए-
अंजीर के पानी में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की ताकत को बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं.
6. ग्लोइंग स्किन के लिए-
अंजीर के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं.
इश्क का हुआ दुखद अंत! छत्तीसगढ़ में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, इस हालत में बरामद हुए शव
कैसे बनाएं अंजीर का पानी और क्या पीने का सही तरीका-
- रात को सोने से पहले दो सूखी अंजीर को एक गिलास साफ पानी में भिगोकर रख दें.
- पूरी रात अंजीर पानी में भीगकर नरम हो जाएगी और अपने गुण पानी में छोड़ देगी.
- अगली सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट उस पानी को पी लें.
- आप चाहें तो भीगी हुई अंजीर को चबाकर खा भी सकते हैं.



