बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री शरवरी वाघ को मुख्य भूमिकाओं में लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी रोमांस और ड्रामा का मिश्रण होगी, जिसमें इम्तियाज अली की पहचान बनी भावनात्मक और रिलेशनशिप-केंद्रित कहानी देखने को मिलेगी।
read also: UGC New Rules पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 के नियम ही रहेंगे लागू
फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बताया गया है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर 15 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगी, जो दर्शकों के लिए स्वतंत्रता दिवस का शानदार तोहफा साबित हो सकती है। फैंस दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी और इम्तियाज अली की निर्देशन शैली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसका टीज़र और ट्रेलर भी रिलीज़ किया जाएगा।


