Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म की तेज रफ्तार कमाई थमने का नाम नहीं ले रही और इसी के साथ इसने नया रिकॉर्ड बना लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म अब भारत की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिससे इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
फिल्म की शानदार कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खास बात यह है कि इसने लोकप्रिय किरदार Rocky Bhai की फिल्म के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को इसकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है।
read also: चलते पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, 4 लाख कैश और दो चेक जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की मजबूत कहानी, दमदार एक्शन और स्टारकास्ट ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है। आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ के और नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


