अक्षय खन्ना की नई फिल्म “Dhurandhar” रिलीज होते ही दर्शकों और सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जो अपनी बेबाक शैली और करिश्माई अंदाज से स्क्रीन पर जलवा बिखेरते नजर आए।
फिल्म का एक दृश्य, जिसमें अक्षय खन्ना ने महफिल में घुसकर ड्रामेटिक तरीके से लूट को अंजाम दिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दर्शकों ने उनके अभिनय, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीन की जमकर तारीफ की है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #Dhurandhar और #AkshayKhanna ट्रेंड करते देखे गए।
read also: Health Tips: वर्कआउट के पहले या बाद में केला खाने का सही समय जानें
क्रिटिक्स भी अक्षय के करैक्टर पोर्ट्रेट और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन, एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक भी दर्शकों को खूब भा रहा है। रिलीज के पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हाई एंट्री का संकेत दे दिया है।


