बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 ने इतिहास रच दिया है। फिल्म हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और लगातार कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में इसकी मजबूत पकड़ बनी रही।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म ने जोरदार कमाई की, जिससे इसका वैश्विक कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। फिल्म के एक्शन, बड़े स्केल और दमदार स्टारकास्ट को इसकी सफलता का मुख्य कारण माना जा रहा है।
read also: CG News : 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत, गरीब परिवार की आजीविका पर टूटा दुखों का पहाड़
विशेषज्ञों का कहना है कि इस उपलब्धि ने बॉलीवुड के लिए नया बेंचमार्क तय कर दिया है। आने वाले समय में बड़े बजट की फिल्मों के लिए यह सफलता प्रेरणा का काम करेगी और इंडस्ट्री में मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों का ट्रेंड और मजबूत हो सकता है।


