बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के एलुमनी एसोसिएशन के द्वारा विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु नियमित रूप से सरकारी बस की सुविधा प्रदान करने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के बिलासपुर प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा, विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के सचिव सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि यूटीडी में अध्ययनरत अनेक छात्र-छात्राएँ तथा कर्मचारी प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं, विश्वविद्यालय दूरस्थ में स्थित होने के कारण परिवहन की पर्याप्त समयानुसार सुविधा उपलब्ध नहीं मिल पाती है विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन हेतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,
Accident News: पूरी रात स्टेयरिंग में फंसा रहा ड्राइवर, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
जिससे समय की बर्बादी होती है और कई बार विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा पढ़ाई भी प्रभावित होती है, इस हेतु छात्र प्रतिनिधियों ने पूर्व में भी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन व संबंधित विभाग को मांग से अवगत भी कराया गया है परंतु उनके द्वारा छात्रों के हित में कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए आज उच्च शिक्षा मंत्री जी के प्रवास के दौरान हमारे प्रदेश के बड़े राजकीय विश्वविद्यालय हेतु नियमित रूप से सरकारी बस सेवा प्रारंभ करने की मांग रखी, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो पाए, इस पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द बस की सुविधा मुहैया कराए जाने की बात कही, इस दौरान राहुल तिवारी, नीरज यादव व अन्य छात्रगण शामिल रहे।



