Delhi Republic Day Guidelines: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होगा। वहीं ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर होगा। दिल्ली में 26 जनवरी के दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में इस दिन दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद रहेगा आइए इसबारे में जान लेते हैं।
क्या बंद रहेगा?
राजधानी के सभी स्कूल और कॉलेज सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालय और विभाग भी बंद रहेंगे। इस दिन बैंक बंद रहेंगे और ज्यादात्तर डाकघर भी बंद रहेंगे।
क्या खुला रहेगा?
पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुचारू रूप से चालू रहेगा और शहरभर में बसें और टैक्सी सर्विस भी सामान्य रूप से संचालित होंगी। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी नियमित रूप से चलने की उम्मीद है। अस्पताल, क्लीनिक और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी आम दिनों की तरह ही जारी रहेंगी।
Korba News: कोरबा में चलती कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
3 बजे सुबह शुरू होगी मेट्रो सेवा?
बीते साल गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 3 बजे से ही शुरू कर दी गई थी ऐसे में उम्मीद है कि इसबार भी कुछ ऐसा ही किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में डीएमआरसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साल 2024 में आयोजित गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू कर दी गई थी।


