दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है और राजधानी की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है, जो ‘सीवियर’ श्रेणी को दर्शाता है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों के अनुसार, हवा की रफ्तार कम होने और तापमान गिरने की वजह से प्रदूषक कण जमीन के पास जमा हो रहे हैं, जिससे स्मॉग की परत और घनी हो रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों में प्रदूषण में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। इस खराब हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों वाले मरीजों पर पड़ रहा है। अस्पतालों में सीने में जकड़न, खांसी और सांस फूलने जैसी शिकायतों वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है।
read also: करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की पढ़ाई पर विवाद, कोर्ट ने सुनाई सख्त चेतावनी
स्थिति बिगड़ने पर सरकार GRAP पाबंदियों को और कड़ा कर सकती है। ऐसे में लोगों को N95 मास्क पहनने, बाहर कम निकलने और घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।


