नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को थोड़ी राहत के बीच दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि, गुरुवार को राजधानी की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गई थी। कल दिल्ली का एक्यूआई 373 रिकॉर्ड किया गया था। प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रेप-2 की पाबंदियां लगी हुई हैं। aqi.in के अनुसार, शुक्रवार सुबह सात बजे नई दिल्ली का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार दिल्ली का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया है।
November 2025 Bank Holidays : RBI की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
आज कहां कितना है AQI
| स्थान | AQI | स्थिति |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 186 | मध्यम |
| आनंद विहार दिल्ली | 178 | मध्यम |
| दिल्ली कैंट | 189 | मध्यम |
| गाजियाबाद | 193 | मध्यम |
| ग्रेटर नोएडा | 190 | मध्यम |
| नोएडा | 173 | मध्यम |
| गुरुग्राम हरियाणा | 209 | खराब |
पांच साल में दूसरा सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर
इस साल 74 प्रतिशत अधिक वर्षा के बावजूद अक्टूबर का महीना पांच सालों का दूसरा सबसे प्रदूषित रहा है। महीने में ‘अच्छी’ श्रेणी की हवा वाला एक भी दिन नहीं मिला। जबकि ‘बहुत खराब’ श्रेणी वाले दिनों में वृद्धि देखी गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़े बताते हैं कि इस साल अक्टूबर में 30 तारीख तक चार दिन ‘संतोषजनक’, नौ दिन ‘मध्यम’, नौ दिन ‘खराब’ और आठ दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किए गए। महीने का औसत एक्यूआइ 224 रहा, यह 2021 के पश्चात दूसरा सर्वाधिक है।


