Akola winter season: अकोला में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन छोटे और रातें लंबी हो रही हैं। दोपहर में धूप तो रात में ठंड, ठंड के साथ सूखे मेवों की बिक्री बढ़ी है।
पिछले दो-तीन दिनों से जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। कभी दोपहर में बदली छाई रहती है तो कभी तेज धूप पड़ती है। मौसम में तेज़ी से बदलाव देखा जा रहा है। कई घरों में लोग अब भी बिना पानी भरे कूलर चला रहे हैं, क्योंकि कई बार उमस बढ़ जाने से असुविधा होती है।
read also: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात! 8वें वेतन आयोग को मिली कैबिनेट की मंजूरी
मंगलवार की शाम करीब 5:30 से 5:45 बजे के बीच शहर में अचानक बदली छा जाने से अंधेरा फैल गया। ऐसा लगा मानो रात के आठ बज चुके हों। रात 10 बजे के बाद मौसम पूरी तरह ठंडा हो जाता है, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। संपन्न वर्ग के लोगों ने एयर कंडीशनर का उपयोग शुरू कर दिया है। बारिश की अनिश्चितता के कारण सुबह सैर पर निकलने वालों की संख्या में भी कमी आई है। कुल मिलाकर, मौसम में रोज़ाना बदलाव देखने को मिल रहा है।


