Hina Khan की दौलत पर उठे सवालों का रॉकी जायसवाल ने दिया जवाब
टीवी की पॉपुलर जोड़ी Hina Khan और रॉकी जायसवाल इन दिनों शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं। दोनों को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि, रॉकी को अक्सर यह कहकर निशाने पर लिया जाता है कि वह हिना खान की दौलत और शोहरत का फायदा उठा रहे हैं।
रॉकी जायसवाल बोले- “Hina Khan जितना नहीं कमाता”
हाल ही में एक पॉडकास्ट में रॉकी ने इन आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि मैंने हिना की पोजिशन और दौलत का इस्तेमाल किया है। यह सोच उन लोगों की ख्वाहिश से आती है, जो वो पाना चाहते हैं जो मैंने पाया है।”
रॉकी ने यह भी माना कि उनकी कमाई हिना से कम है। उन्होंने कहा, “मैं हिना जितना नहीं कमा रहा हूं। वह खुद एक बड़ी स्टार हैं। हां, उनके स्टारडम से मुझे फायदे मिलते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता सिर्फ इसी वजह से नहीं है।”
View this post on Instagram
हिना और रॉकी की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी जायसवाल की नेट वर्थ 6 से 10 करोड़ रुपये है, जबकि हिना खान करीब 50 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। दोनों को पति पत्नी और पंगा से भी अच्छी-खासी फीस मिल रही है।
इनसिक्योरिटी नहीं, प्यार है अहम
रॉकी ने साफ किया कि वह हिना की शोहरत और कमाई से बिल्कुल भी इनसिक्योर महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा, “अगर हम कहीं साथ जाते हैं, तो हिना को मुझसे ज्यादा लाइमलाइट मिलती है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि मेरे लिए उनके साथ अच्छा वक्त बिताना ही सबसे जरूरी है।”
View this post on Instagram
Hina Khan और रॉकी की लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर शुरू हुई थी। हिना इस शो में लीड एक्ट्रेस थीं, जबकि रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। वहीं से दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने आखिरकार 4 जून 2025 को शादी कर ली। हिना की कैंसर डायग्नोसिस के दौरान भी रॉकी ने हर पल उनका साथ दिया और उनकी देखभाल की।
Read Also: Chhattisgarh: फरार तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज, अब होगी संपत्ति कुर्की


