आतंकी संगठन Islamic State को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, संगठन विदेशी मॉड्यूल के जरिए India में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है। एजेंसियों का मानना है कि आतंकियों की योजना श्रीलंका जैसे समन्वित हमलों को अंजाम देने की है, जिसके बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि विदेशी मॉड्यूल के जरिए फंडिंग, ट्रेनिंग और हमले की रणनीति तैयार करने के संकेत मिले हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद कई राज्यों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
read also: छत्तीसगढ़ की फिल्म “भीम चिंताराम” का इंटरनेशनल जलवा, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म
अधिकारियों ने कहा कि Sri Lanka में हुए हमलों की तर्ज पर किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए एजेंसियां सतर्क हैं। आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।


