Commercial Pilot Career: एविएशन सेक्टर में रोमांच के साथ हाई सैलरी भी मिलती है. इसलिए जिन लोगों को ऐसी नौकरी पसंद हैं, जहां पर अच्छी खासी सैलरी के साथ रोमांच भी मिले, तो आप Commercial Pilot बनने पर विचार कर सकते हैं. Commercial Pilot बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. भारत में एविएशन सेक्टर में पायलटों की मांग बनी रहती है.अनुभवी कमर्शियल पायलटों को आसानी से मोटी सैलरी मिल जाती हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ जुड़कर तो कमाई ओर अधिक हो जाती है.
Korba Accident: मोबाइल पर बात करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, कटा एक पैर
कैसे बनें Commercial Pilot?
कमर्शियल पायलट बनने के लिए 12वीं क्लास में फिजिक्स और मैथ्स विषय जरूर पढ़े होने चाहिए. 12वीं की पढ़ाई के बाद DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कूल से ट्रेनिंग लेनी होती है. इसके साथ ही Commercial Pilot Licence (CPL) हासिल करना होता है. ये ट्रेनिंग मुश्किल होती है, इस दौरान निर्धारित फ्लाइंग आवर्स पूरे करने होता हैं और मेडिकल फिटनेस टेस्ट को भी पास करना होता है.
Commercial Pilot की सैलरी कितनी होती है-
लाइसेंस मिलने के बाद सबसे पहले ट्रेनी/फर्स्ट ऑफिसर की पोस्ट मिलती है. इस दौरान 12 से लेकर 25 लाख रुपये हर साल दिए जाते हैं. अनुभव के साथ ही ये सैलरी बढ़कर 25 से 50 लाख प्रति साल हो जाती है. वहीं जैसे ही आप कैप्टन बनते हैं, तो सैलरी 1 करोड़ के ऊपर पहुंच जाती है. वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में अगर वरिष्ठ कैप्टन के तौर पर काम करते हैं तो ये सैलरी 1 करोड़ से अधिक पहुंच जाती है.
अन्य सुविधाएं
कमर्शियल पायलटों बनने पर सैलरी के अलावा ओर भी कई तरह के लाभ मिलते हैं. जैसे ट्रैवल अलाउंस, बड़े होटलों में स्टे, विदेशी लेओवर, फ्री एयर टिकट, बोनस और इत्यादि. अब बात की जाए एक पायलट बनने में कितना खर्च आता है, तो ये 40 से 80 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. वहीं अगर आप दूसरे देश में जाकर पढ़ाई करते हैं तो ये एक करोड़ से ऊपर पहुंच जाता है.
CG में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट, कार का शीशा तोड़कर मारपीट के बाद सोने की चेन लेकर फरार बदमाश
भारत के कुछ प्रमुख DGCA-अप्रूव्ड फ्लाइंग स्कूल के नाम, जहां से आप ये कोर्स कर सकते हैं-
| 1 | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA), उत्तर प्रदेश |
| 2 | नेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NFTI), महाराष्ट्र |
| 3 | बॉम्बे फ्लाइंग क्लब, मुंबई |
| 4 | मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब, इंदौर/भोपाल |
| 5 | चाइम्स एविएशन अकादमी, मध्य प्रदेश |
| 6 | फ्लाईटेक एविएशन अकादमी, हैदराबाद |
| 7 | कार्वर एविएशन, महाराष्ट्र |
| 8 | ओरिएंट फ्लाइट स्कूल, कर्नाटक |
| 9 | गुजरात फ्लाइंग क्लब, गुजरात |
| 10 | नागपुर फ्लाइंग क्लब, महाराष्ट्र |






