1 मई से भारत में कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 993 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,000 रुपये के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गई है। हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कीमतों में इस तेज उछाल का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक सप्लाई में उतार-चढ़ाव और परिवहन लागत बढ़ने से गैस कंपनियों पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर सीधे कमर्शियल सिलिंडर पर देखने को मिल रहा है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और इसी क्रम में यह नया बदलाव लागू किया गया है।
read also: CG Crime : रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में खुलासा… सूटकेस से मिला गौमांस, महिलाएं हिरासत में
इस बढ़ोतरी से होटल, ढाबा और कैटरिंग जैसे व्यवसायों की लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के कारण उन्हें ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालना पड़ सकता है। फिलहाल उपभोक्ता घरेलू सिलिंडर की कीमतों में राहत बरकरार रहने से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।


