रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार किस कदर फैल रहा है, इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया. जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है.
America Plane Crash: अमेरिका में हुआ बड़ा विमान हादसा, कई लोगों की मौत, प्लेन पूरी तरह जलकर खाक
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली.
दिल्ली की हवा बनी जहर: प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद AQI 400 के ऊपर, स्वास्थ्य संकट गहरा
मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था.


