रायगढ़ : जिले के तमनार ब्लॉक में प्रस्तावित गारे-पेलमा कोल ब्लॉक सेक्टर-1 की जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया हैं। पिछले 2 दिनों से ग्रामीण जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस आंदोलन में तकरीबन 14 गांव के ग्रामीण शामिल हैं।
CM साय ने उठाया जमीन दरों का मुद्दा, कहा- ‘ज़रूरत पड़ने पर गाइडलाइन में बदलाव संभव’
तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड को आबंटित कोयला खदान की जनसुनवाई 8 दिसंबर को धौराभांठा मैदान में होनी है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है और वे नहीं चाहते कि कोई भी कंपनी या कोयला खदान इस क्षेत्र में खुले। कोल का विरोध करने के लिए 14 गांव के ग्रामीण स्कूल में मैदान में बैठे हुए
CG Board Exam 2026: 10वीं में 3.23 लाख और 12वीं में 2.46 लाख छात्रों ने कराया पंजीयन
प्रदूषण, सड़क हादसे की वजह से विरोध
6 दिसंबर की शाम से 14 गांव के ग्रामीण धौराभांठा स्कूल मैदान में आंदोलन पर बैठ गए। इसमें झरना, आमगांव, कोसमपाली, पतरापाली, जांजगीर, गोढ़ी, कसडोल, महलोई, सरसमाल समेत कई गांव के लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तमनार और आसपास के क्षेत्र पहले से ही कंपनियों की वजह से प्रदूषित हो चुके हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ते जा रही है। यही नहीं जल-जंगल और जमीन तेजी से नष्ट हो रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि वे किसी भी हाल में अपनी जमीन पर नहीं देंगे और क्षेत्र में नए कोयला खदान का हर हाल में विरोध करेंगे।


