रायपुर: CM साय दिल्ली से रायपुर लौट आए है, सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “जब से हम सरकार में आए हैं तब से हमारे सुरक्षा बल के जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ नक्सवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कल गरियाबंद में नक्सली मुठभेड़ में हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मैं उनके साहस को नमन करता हूं। बता दें कि गरियाबंद जिले में गुरुवार को जवानों ने एनकाउंटर में डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली को मार गिराया। सभी के शव हेलीकॉप्टर से गरियाबंद लाए गए हैं। मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी का है।
पीएम सूर्य घर योजना: वन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ किया रवाना
मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मनोज बालाकृष्णन (CCM), प्रमोद उर्फ पांडु (SZC/ईस्टर्न ब्यूरो), विमल (DVCM/टेक्निकल टीम), विक्रम (सिनापाली ACM), समीर (मनोज सिक्योरिटी टीम) शामिल हैं। इसके साथ ही उमेश (ACM/SDK डिप्टी कमांडर, अंजलि (SDK ACM), सिंधु (ACM/तकनीकी टीम), रजिता (ACM/तकनीकी टीम) और आरती (तकनीकी टीम) शामिल हैं। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने सभी पर 3 करोड़ 4 लाख का इनाम घोषित किया था।


