अगर ब्लड टेस्ट में बार-बार कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा आ रहा है, तो इसकी वजह सिर्फ खानपान की मात्रा नहीं बल्कि किचन में होने वाली कुछ रोज़मर्रा की गलतियां भी हो सकती हैं। बार-बार रिफाइंड तेल का इस्तेमाल, एक ही तेल को कई बार गर्म करना और ज्यादा तले-भुने खाने को डाइट में शामिल करना खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ा सकता है।
read also: Mardani 3 Movie Review: रानी मुखर्जी की जबरदस्त वापसी, सधा अभिनय और हिस्सों में चौंकाने वाली कहानी
विशेषज्ञों के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, पैकेट वाले स्नैक्स और मैदे से बने खाद्य पदार्थ भी कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। वहीं, फाइबर की कमी और हरी सब्जियों का कम सेवन इस समस्या को और गंभीर बना देता है। खानपान में थोड़े से बदलाव, सही तेल का चुनाव और संतुलित डाइट अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।


