एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। जापान ने आरोप लगाया है कि एक चीनी सैन्य विमान ने उसके लड़ाकू विमानों पर “रडार लॉक” किया, जो किसी भी समय आक्रामक कार्रवाई की तैयारी का संकेत माना जाता है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
read also: 2027 वर्ल्ड कप की राह: कैसे रोहित-कोहली बना रहे हैं टीम इंडिया का मजबूत रोडमैप?
टोक्यो ने बीजिंग से ऐसे कदमों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वहीं, चीन ने आधिकारिक प्रतिक्रिया में अपने विमान की गतिविधियों को “सामान्य और वैध” बताया। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों के बीच समुद्री और हवाई क्षेत्र को लेकर चल रहा विवाद इस घटना के बाद और गहरा सकता है।


