रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही भाजपा प्रभारी की नियुक्ति की बात कही है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि वो जब चाहे तब सोच समझ के कर सकते हैं. लेकिन जो भी आएगा, अच्छा ही होगा.
वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों की प्रेसवार्ता पर कांग्रेस के केवल पोस्टर में विकास होने के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने समय के विकास को कांग्रेस विकास समझती है, तो भगवान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से बचाए. वो किस विषय में बात करेंगे? कांग्रेस के विकास का मॉडल दूसरा है. जेल तीर्थ स्थल था. लोग वहां जाने में गर्व महसूस करते थे.
CG Crime : बात न करने पर भड़का आरोपी, कांवड़ यात्रा में महिला पर फेंका एसिड; दो मासूम भी झुलसे



