छत्तीसगढ़ में आज आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राज्यभर के करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर किया जा रहा है। दवा विक्रेता ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे अपने व्यवसाय के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं।
मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि बिना पर्याप्त नियमों और निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। उनका दावा है कि कई ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे गलत दवाओं के इस्तेमाल का खतरा बढ़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर राज्यभर में एक दिन का सांकेतिक बंद किया जा रहा है।
read also: Chemists Strike India: आज देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद, जानें AIOCD सरकार से कर रही क्या मांग
दवा व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने और पारंपरिक मेडिकल स्टोरों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। वहीं, आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी दवाएं पहले से खरीद लें, क्योंकि आज दिनभर अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।


