छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने पर केंद्रित है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया है।
read also: Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ने शुरू किया भाषण, कहा– भारत ने हासिल की 7% की मजबूत ग्रोथ
सीएम साय ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को औद्योगिक निवेश, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट के प्रावधानों से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी और देश तेजी से विकसित भारत की ओर आगे बढ़ेगा।






