छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़–दर्रीटोला रेलवे सेक्शन पर एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। टाईगर हिल्स की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए, जिससे इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।
हादसे के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रोका गया या वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रैक को तुरंत बंद कर दिया और बहाली का काम शुरू कर दिया गया।
read also: IND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक क्लियरेंस और डिब्बों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य किया जा सके। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर लें।


