छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां दो महिलाओं समेत चार माओवादियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों पर कुल आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था और ये लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सरेंडर के बाद चारों को नियमानुसार प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास की सुविधाएं दी जाएंगी। प्रशासन ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और विकास की प्रक्रिया को और गति मिलेगी।


