छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी अन्य माओवादी की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।
read also: AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक
सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए माओवादी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति बहाल करने और नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।


