छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कुख्यात नक्सली दिलीप बेदजा भी शामिल बताया जा रहा है। यह मुठभेड़ जिले के जंगल क्षेत्र में उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।
read also: 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन, गणतंत्र दिवस तैयारियों के चलते फैसला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रशासन ने इस सफलता के लिए जवानों की सराहना करते हुए कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


