छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पागल कुत्ते के आतंक से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक आवारा कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में घूमकर 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई, वहीं घायल लोगों को तुरंत जिला अस्पताल और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
read also: Bastar Naxal Encounter : बस्तर में भीषण एनकाउंटर, टॉप नक्सली लीडर पापाराव फंसा; इतने माओवादी ढेर
सूचना मिलने के बाद नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नगर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और आवारा कुत्तों की निगरानी व नियंत्रण के लिए अभियान तेज करने की बात कही है।


