हॉरर-थ्रिलर फिल्म Charak का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो गांव में फैले अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं की भयावह दुनिया को पर्दे पर दिखाता है। ट्रेलर में रहस्यमयी घटनाएं, डरावना माहौल और लोक मान्यताओं से जुड़ी काली परंपराएं दर्शकों को सिहरने पर मजबूर करती हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां भय और अंधश्रद्धा का गहरा साया है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह तांत्रिक अनुष्ठानों और अज्ञात शक्तियों के नाम पर लोगों को डराया जाता है। सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के डरावने माहौल को और प्रभावशाली बनाते हैं। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ‘चरक’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है और दर्शक इसके थिएटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


