छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। Bilaspur प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और आसपास के इलाकों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। गर्मी के कारण अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
read also: रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 10.60 लाख की ठगी, आरोपी फरार
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, किसानों और मजदूरों को भी तेज गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


