छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। बदलते मौसम के चलते किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले इलाकों में काम करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
read also: CG : होटल में खूनी खेल – बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की मौत, घटना से सनसनी
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालांकि, कुल मिलाकर प्रदेश में ठंड का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।


