छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।
हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 15 जनवरी के बाद उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी छाने की संभावना जताई गई है।
read also: ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में संभावित गिरावट का असर फसलों पर भी पड़ सकता है, ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं आम लोगों से भी ठंड बढ़ने के मद्देनजर गर्म कपड़ों का उपयोग करने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की गई है।


