रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना से जुड़ी प्रगति, सफलता और जन-जीवन में आए बदलावों को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। इस योजना के तहत हजारों ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
read also: कोरबा में भूविस्थापितों का उग्र आंदोलन, गेवरा खदान में तीन स्थानों पर कोयला उत्पादन ठप
कॉफी टेबल बुक में राज्य के विभिन्न जिलों में बने आवासों, लाभार्थियों की कहानियों और योजना के सामाजिक प्रभाव को तस्वीरों और तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।


