CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 13 और 14 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. इससे मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा गया, जिससे तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.
Bangladesh Minority Violence: डेढ़ साल में अल्पसंख्यकों पर 3100 हमले, संसद में सरकार का बड़ा खुलासा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा.
मौसम विभाग ने बताया कि 13 और 14 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
भविष्य की जंग के लिए भारत की तैयारी: डाटा, ड्रोन और कॉग्निटिव वॉरफेयर फोर्स बनाने की योजना
रायपुर में धुंध रहने की संभावना
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 13 मार्च को शहर में धुंध रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.


