CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जिले में स्मार्ट मीटरिंग को तेजी से लागू कर रही है। अब तक लगभग 65 प्रतिशत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि करीब 35 प्रतिशत कनेक्शन अभी शेष हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी अप्रैल से सभी स्मार्ट मीटर कनेक्शनों को प्री-पेड प्रणाली में बदलने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर पहले ही राशि जमा करनी होगी।
मना करने वाले को भेज रहे नोटिस
वर्तमान में स्मार्ट मीटर लगा चुके उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपए से अधिक बकाया होने पर तत्काल उनका कनेक्शन एक क्लिक में काटा जा रहा है। प्री-पेड व्यवस्था लागू होने के बाद बकाया की स्थिति ही नहीं बनेगी, क्योंकि बिना रिचार्ज बिजली उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि आपात स्थिति में पुश बटन दबाकर पांच दिनों के लिए एक बार बिजली बहाल करने की सुविधा मिलेगी, जिसे भुगतान के बाद रीसेट कर दिया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगवाने से मना करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर सप्ताह भर की मोहलत दी जा रही है। इधर, नगर निगम, कलेक्टोरेट, अस्पताल, जनपद व जिला पंचायत सहित कई सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये बकाया हैं, जिन पर भी सख्ती की तैयारी है।
Naxal Surrender: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, इनामी माओवादी कमांडर देवजी ने किया सरेंडर
जिले में 3 लाख कनेक्शन
राजनांदगांव डिवीजन में 1.24 लाख में से 81 हजार से अधिक, डोंगरगांव में 40 हजार में से 34 हजार और डोंगरगढ़ में 67 हजार में से 44 हजार मीटर बदले जा चुके हैं। जिले में कुल 3.03 लाख विद्युत कनेक्शन हैं, जिनमें 52 हजार से अधिक कृषक उपभोक्ता शामिल हैं। ईई राजनांदगांव डिवीजन कौशलेंद्र पांडेय ने कहा की अप्रैल से स्मार्ट मीटर में प्री-पैड की व्यवस्था लागू करने संबंधी कोई जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन ये व्यवस्था तो लागू होनी ही है। जिले में 70 फीसदी से अधिक कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।


