दुर्ग, भिलाई के सेक्टर-4 स्थित एक निजी स्कूल में फीस बढ़ोतरी को लेकर विवाद सामने आया है। पालकों की शिकायत पर जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जांच में पाया गया कि स्कूल ने नियमों के विपरीत जाकर तय 8 प्रतिशत की सीमा से अधिक करीब 15 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी और पालकों से अतिरिक्त राशि वसूल की। रिपोर्ट के अनुसार कुल 2 लाख 40 हजार 105 रुपये अतिरिक्त फीस ली गई है।
यह मामला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल सेक्टर-07 भिलाई के प्राचार्य द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर सामने आया, जिसके बाद जांच कराई गई। डीईओ ने कहा है कि फीस विनियमन अधिनियम 2020 के तहत स्कूल पर 4 लाख 80 हजार 210 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।


