रायपुर, 11 मार्च 2026।
पारंपरिक हस्तशिल्प आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में संचालित Deendayal Antyodaya Yojana – National Rural Livelihoods Mission (बिहान) के तहत जशपुर जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्व-सहायता समूह की 11 महिलाएं छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अच्छी आमदनी कमा रही हैं। समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला और अब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
समूह को प्रशिक्षण, सहयोग और विपणन की सुविधा मिलने से उनके उत्पाद स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो गए हैं। महिलाओं का कहना है कि यह कार्य न केवल आय का साधन है, बल्कि पारंपरिक कौशल और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है।


