रायपुर, 11 मार्च 2026।
महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में बड़े राज्यों की श्रेणी में Chhattisgarh ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री Laxmi Rajwade ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया है और 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।


