रायपुर : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
कोरबा में गंदगी बनी मौत का कारण! जहरीला कचरा खाने से दो बेजुबान बैलों की दर्दनाक मौत
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्रों के साथ धरने में शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। छात्रों ने री-नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।