Central Board of Secondary Education (CBSE) ने पश्चिम एशिया के कुछ परीक्षा केंद्रों में कक्षा 12वीं की परीक्षा को छठी बार रद्द करने का फैसला किया है। बोर्ड ने यह निर्णय क्षेत्र में जारी अस्थिर स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। CBSE ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि स्थिति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है।
बोर्ड के अनुसार, पश्चिम एशिया के प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षा आयोजित कराना फिलहाल संभव नहीं है। छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा को स्थगित या रद्द करने का निर्णय लिया गया है। CBSE ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद आगे की प्रक्रिया और नई तिथियों को लेकर अलग से सूचना दी जाएगी।
CBSE ने छात्रों से अपील की है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूलों के माध्यम से जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखें। बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की परीक्षा प्रक्रिया और मूल्यांकन को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।


