संसद के आगामी बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सत्र के दौरान उठाए जाने वाले अहम मुद्दों, विधायी कार्यसूची और सुचारु संचालन पर चर्चा करेगी। सरकार का उद्देश्य बजट सत्र को बिना किसी बाधा के चलाना और विपक्ष से सहयोग की अपील करना है।
read also: Aaj Ka Rashifal 25 January: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 25 जनवरी 2026 का राशिफल
इसके बाद 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और आने वाले वर्ष की दिशा को रेखांकित करेगा। इसी अभिभाषण के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। बजट सत्र के दौरान आम बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना है।


