Budget 2026 LIVE को लेकर देशभर के किसानों की नजरें केंद्र सरकार पर टिकी हुई हैं। खासतौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिलहाल इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, लेकिन बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए बजट 2026 में इस राशि को बढ़ाए जाने की मांग तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए पीएम किसान योजना की किस्त में इजाफे पर विचार कर सकती है। बजट भाषण के दौरान अगर इस योजना में किसी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा होती है, तो इसका सीधा लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा। हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
read also: कोरबा हत्याकांड: पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को पिलाया कीटनाशक, हत्या की खुली पोल
Budget 2026 LIVE अपडेट्स पर नजर बनाए रखें, क्योंकि बजट में किसानों के लिए नई योजनाओं, सब्सिडी और राहत पैकेज की भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में पीएम किसान योजना से जुड़ी हर बड़ी खबर किसानों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।


