बजट 2026 से गिग वर्कर्स, यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर्स और फ्रीलांसर्स को खास उम्मीदें हैं। तेजी से बढ़ रहे इस सेक्टर में काम करने वालों की सबसे बड़ी मांग टैक्स सिस्टम को सरल बनाने की है। मौजूदा समय में आय की अनियमितता के कारण टैक्स कैलकुलेशन जटिल हो जाता है, ऐसे में वे फ्लेक्सिबल टैक्स स्लैब, टीडीएस में राहत और खर्चों की स्पष्ट छूट की उम्मीद कर रहे हैं।
read also: CG – महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर हंसिए से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा भी इस वर्ग का बड़ा मुद्दा है। गिग वर्कर्स चाहते हैं कि बजट में उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस, पेंशन और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं की ठोस व्यवस्था हो। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बजट 2026 में गिग इकॉनमी के लिए अलग नीति और सुरक्षा ढांचा पेश किया जाता है, तो यह न सिर्फ लाखों युवाओं को राहत देगा बल्कि देश की डिजिटल और फ्रीलांस अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।


