ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल आम हो गई है और इसके नियंत्रण के लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित योगाभ्यास न सिर्फ ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है, बल्कि तनाव और मानसिक थकान को भी कम करता है। कुछ विशेष योगासनों को अपनाकर आप हाई और लो बीपी दोनों को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।
सर्वश्रेष्ठ योगासनों में सवासन (Shavasana), विपरीत करनी मुद्रा (Viparita Karani), पद्मासन (Padmasana), अनुलोम विलोम प्राणायाम (Anulom Vilom) और भुजंगासन (Bhujangasana) शामिल हैं। ये योगासन हृदय और रक्त संचार प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, तनाव को कम करते हैं और शारीरिक ऊर्जा को संतुलित रखते हैं। सुबह के समय खाली पेट इन योगासनों का अभ्यास करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
read also: आज का राशिफल (बुधवार, 28 जनवरी 2026): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
विशेषज्ञों की सलाह है कि ब्लड प्रेशर के रोगियों को योगाभ्यास के साथ-साथ संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित स्वास्थ्य जांच को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। योग केवल लक्षणों को कम करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह लंबी अवधि में हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जीवनशैली को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।


