Rajinikanth की ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को दी कड़ी टक्कर
पिछले वीकेंड सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर स्टारर ‘वॉर 2’ रिलीज हुई। इसी के साथ सुपरस्टार Rajinikanth की फिल्म ‘कुली’ भी बड़े पर्दे पर उतरी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में थलाइवा की फिल्म आगे निकलती दिख रही है।
‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस हाल
आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म ‘वॉर 2’ करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने शुक्रवार को 3.8 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर, भारत में फिल्म ने अब तक 208.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 320 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।
‘कुली’ का जबरदस्त कलेक्शन
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाइर, उपेंद्र, सत्यराज और आमिर खान स्टारर ‘कुली’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक भारत में इसने 235.15 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 445 करोड़ रुपये से आगे निकल चुकी है।
View this post on Instagram
विदेशों में भी ‘कुली’ का धमाका
‘कुली’ ने ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सिर्फ 8 दिनों में फिल्म ने विदेशों में 167 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। यह साफ है कि रजनीकांत की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बरकरार है।
Rajinikanth का करिश्मा और AI का तड़का
फिल्म में Rajinikanth का सिग्नेचर स्टाइल, दमदार एक्शन और लहराती चाल फैन्स को खूब भा रही है। निर्देशक ने कहानी को पूरी तरह से फैंस को ध्यान में रखकर गढ़ा है। खास बात यह है कि रजनीकांत और सत्यराज को यंग दिखाने के लिए AI तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है।
Read Also: डाक विभाग और AMFI मिलकर डाकघरों के जरिए वितरित करेंगे Mutual funds


