BOB Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर लेवल के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदो पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेलेक्शन प्रोसेस क्या? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इससे अवगत होंगे।
CG IFS Promotion: राज्य के IFS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में प्रमोशन का आदेश जारी
सेलेक्शन प्रोसस
- इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में एप्लीकेशन स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई दूसरा टेस्ट शामिल हो सकता है, जिसे आगे के सिलेक्शन प्रोसेस के लिए सही माना जाए। इतनी प्रक्रिया होने के बाद ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू होगा।
- साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या PI उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन लेवल, स्पष्टता और प्रॉब्लम सॉल्विंग में नयापन, एफिशिएंसी लेवल, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा, पोस्ट के लिए उपयुक्तता आदि का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाएगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का मकसद अलग-अलग डिपार्टमेंट में 166 पदों करो भरना है। इसमें- MSME रिलेशनशिप (सीनियर मैनेजर), क्रेडिट एनालिस्ट (सीनियर मैनेजर), क्रेडिट एनालिस्ट -मैनेजर पद शामिल हैं।
- सीनियर मैनेजर- MSME रिलेशनशिप: 113 पद
- सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 19 पद
- मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 34 पद
500 करोड़ का मानहानि केस! असम CM की भूपेश बघेल समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कानूनी कार्रवाई
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर वाले टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपरेंटिसशिप वाले टैब पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।