भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए पार्टी प्रमुख को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जनवरी को भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा, जो संगठन की कमान संभालेगा।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह संगठनात्मक नियमों के तहत होगी। यदि अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन सामने आता है, तो निर्विरोध चुनाव की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर अटकलें तेज हैं, हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
read also: Indian First Woman Spy: भारत की पहली महिला जासूस, नेताजी की रक्षा के लिए किया पति का बलिदान
भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन को आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्यों की सरकारों की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा। 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही पार्टी की आगे की रणनीति भी साफ हो जाएगी।


