छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। IED विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण रोजमर्रा के काम से जंगल की ओर गया था। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
read also: Gold Silver Price Today: सोमवार को सोने-चांदी के भाव में क्या है बदलाव? देखें प्रमुख शहरों के रेट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए IED की चपेट में ग्रामीण आ गया। सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान रास्तों पर न जाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


