Bihar Police SI Mains Exam 2025 Date & Pattern: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने मेन्स एग्जाम की तारीख और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह भर्ती मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में Sub Inspector Prohibition पदों पर की जा रही है।
Bihar Police SI Mains Exam 2025 कब होगी?
- परीक्षा तिथि: 31 अगस्त 2025 (रविवार)
- शिफ्ट 1: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 1.5 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
- ऑफिशियल नोटिस आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
Bihar Police SI Mains Exam Pattern 2025
मेन्स परीक्षा में दो पेपर होंगे, हर पेपर की अवधि 2 घंटे होगी।
पेपर | विषय | कुल अंक | प्रश्न | न्यूनतम क्वालिफाई अंक |
---|---|---|---|---|
पेपर 1 | सामान्य हिंदी | 200 | 100 | 30% |
पेपर 2 | सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित व मानसिक योग्यता | 200 | 100 | – |
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे।
- आंसर शीट: दो कॉपी में होगी, एक आयोग के पास रखी जाएगी।
- मेन्स के आधार पर कुल रिक्तियों के 6 गुना उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे।
Bihar Police SI Admit Card 2025
- Admit Card परीक्षा से 6 दिन पहले जारी होगा।
- जारी होने की तिथि: 14 अगस्त 2025
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स से डाउनलोड किया जा सकेगा।
- उम्मीदवारों को नियमित रूप से BPSSC की Website चेक करने की सलाह दी गई है।
Bihar Police SI Vacancy 2025 (कैटेगरी-वाइज)
श्रेणी | पद |
---|---|
अनारक्षित (UR) | 12 |
EWS | 03 |
EBC | 05 |
BC | 03 |
BC महिला | 01 |
SC | 04 |
कुल | 28 |
मुख्य परीक्षा के बाद Physical Test
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी:
पुरुष अभ्यर्थी:
- 1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट 30 सेकेंड में
- ऊँची कूद – 4 फीट
- लंबी कूद – 12 फीट
- गोला फेंक (16 पाउंड) – निर्धारित दूरी तक
महिला अभ्यर्थी:
- 1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट में
- ऊँची कूद – 3 फीट
- लंबी कूद – 9 फीट
- गोला फेंक (12 पाउंड) – निर्धारित दूरी तक
अगर आप Bihar Police SI Recruitment 2025 में शामिल हैं, तो अब आपके पास तैयारी के लिए तय समय बचा है। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार पढ़ाई शुरू करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि पर नजर बनाए रखें। यह मौका बिहार पुलिस में करियर बनाने के लिए सुनहरा अवसर है।
read also:CM विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर्व की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं